बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- जहांगीरपुर के शिव मंदिर पर कथा सुनाते हुए व्यास कृष्णा भारद्वाज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है। तब-तब भगवान जन्म लेते हैं। भगवान श्रीराम ने राक्षसों का नाश करने के लिए जन्म लिया। उन्होंने 14 वर्ष का वनवास पूरा करते हुए रावण सहित अन्य सभी राक्षसों का संहार किया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने भी जेल में जन्म लिया और उसके बाद उन्होंने अपने मामा का संहार किया। साथ ही धर्म की रक्षा के लिए महाभारत युद्ध में पांडवों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से प्रभु की आराधना करनी चाहिए। क्योंकि हर इंसान के अंदर प्रभु विराजमान हैं। बस उन्हें मन की शक्ति से देखा जा सकता है। इस मौके पर ललित मोहन, अमित शर्मा, शंकर सिंह, ज्ञान सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, टीटू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.