गौरीगंज, अप्रैल 10 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान के विभिन्न चरित्रों का गुणगान कथा व्यासों द्वारा किया गया। भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो गए। क्षेत्र के पूरे वजीर, कस्थुनी पूरब गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास मधुर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का दिव्य प्रसंग सुनाया। द्वारिका प्रसाद द्विवेदी के यहां आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण के बचपन की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को अध्यात्म की ओर प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर, भीखीपुर गांव में अम्बिका प्रसाद शुक्ला के यहां श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. विनय शास्त्री जी महाराज...