गोंडा, नवम्बर 12 -- करनैलगंज, संवाददाता। ग्राम लालेमऊ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत बीती रात कथा व्यास डॉ. महीधर शुक्ल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म लीला का दिव्य वर्णन किया। जैसे ही उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कथा स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह का गोविंद प्रसाद दीक्षित एवं विद्यावती दीक्षित ने स्वागत किया। विधायक ने व्यासपीठ पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप दीक्षित, सुरेंद्र प्रताप दीक्षित, अरुण वैश्य, राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री संदीप सिंह मोनू, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, धर्मेंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...