कन्नौज, जनवरी 20 -- गुगरापुर। सद्दूपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को व्यास घनश्याम पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सरस वर्णन किया। माखन चोरी, कंदुक क्रीड़ा और कालिया नाग दमन की कथाएँ सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ पूर्णतः सहज थीं। वे सखाओं के साथ सामान्य बालक की तरह खेलते और व्यवहार करते थे। कंदुक क्रीड़ा के प्रसंग में श्रीदामा द्वारा कही गई बात-खेल में सब समान होते हैं। माध्यम से समानता और समरसता का संदेश दिया गया। कथा के दौरान कालिया नाग दमन का प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि श्रीकृष्ण यमुना में कूदकर गेंद वापस लाए और कालिया नाग को रमणक द्वीप भेज दिया। कथा में परीक्षित दंपति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वातावरण "जय श्रीकृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.