जहानाबाद, फरवरी 21 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय मिर्जापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम छह बजे से ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ उठा रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि विगत रविवार को कलशयात्रा से कथा की शुरुआत हुई थी तथा इसका समापन रविवार को हवन एवं भंडारे के साथ होगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य विष्णु महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.