दरभंगा, सितम्बर 8 -- दरभंगा। 22वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृत विवि खेल मैदान में रविवार से एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमदभागवत कथा महा उत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय व श्री श्याम उत्सव परिवार के सदस्यों ने उद्घाटन किया। चित्रलेखा ने भागवत महात्म्य व श्रीमदभागवत के मूल तत्वों के रहस्यों को सुनाया। भगवान के सतचित स्वरूप की महिमा बतायी। उन्होंने कहा कि श्री भागवत जी भक्ति रस का आलय है। मीठा फल है। रसायन है। 'ए पहुना अब मिथिले में रहु ना भजन पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। समिति की महिला सदस्य स्वर्णलता, ममता, नूतन, नेहा, श्रेया, पारुल व सविता ने कथावाचिका को पाग, चादर व मखाना की माला से सत्कार किया। मौके पर सदस्य सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.