अयोध्या, मार्च 19 -- अमानीगंज,संवाददाता। क्षेत्र के इछोई गाव में आयोजित होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के जनजागरण के लिए मंगलवार को विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को समीपवर्ती गांवों तथा देवस्थानों पर गाजे-बाजे के साथ निकालकर जन जागरण किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई कथा व्यास जगतगुरु स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज और रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने किया। हाथी, घोड़ा, और गाजे-बाजे के साथ इछोई गांव के कथा पाण्डाल से निकली कलश यात्रा रेवली,पूरे रजऊ मिश्र,भीखी का पुरवा,पूरे पांडेय, पूरे पण्डित,जोरई मिश्र,राजा का पुरवा,ददुआपुर होते हुए आठ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कथा स्थल पहुंची। भीखी का पुरवा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के सगरा से 251 कलशों में पवित्र जल भरा गया। जहां पर आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन के पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.