बेगुसराय, फरवरी 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बाबा हरिगिरिधाम मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। 28 फरवरी से प्रारंभ हुई यह नौ दिवसीय कथा प्रतिदिन संध्या पांच बजे से श्रीधाम वृंदावन की कथावाचिका वैदेही शरण के सान्निध्य में चल रही है। कथास्थल पर श्रद्धालु ध्यान, श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन कथास्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वैदेही शरण ने कृष्ण बाल लीलाओं, प्रेम रस और भक्ति की महिमा का वर्णन किया तो पूरा पंडाल श्रीकृष्ण नाम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु न केवल कथा में रम गए बल्कि भाव विभोर होकर भजन व कीर्तन में झूमते दिखे। मंदिर परिसर भक्तों के सैलाब से गुलजार रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...