दुमका, नवम्बर 1 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के आस्थाजोड़ा गांव में चल रहे साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक संजय शास्त्री ने भक्तों को महाभारत के पावन प्रसंग की कथा सुनाई। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा वातावरण भक्ति रस और आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो गया। संजय शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि महाभारत केवल युद्ध की गाथा नहीं, बल्कि यह धर्म, न्याय, एकता, अहंकार त्याग और सही कर्म का पालन करने की सर्वोच्च शिक्षा देता है। उन्होंने बताया कि जीवन में धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्ची सफलता का आधार है। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है, क्योंकि चुप रहना भी अन्याय का समर्थन माना जाता है। उन्होंने द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान स...