सहारनपुर, नवम्बर 30 -- गांव रणदेई स्थित रामदूत कालेज में चल रहे पंञ्चायतन सूर्य महायज्ञ और श्रीमद्भावत कथा के तीसरे दिन भगवान नृसिंह अवतार का वर्णन किया गया। रविवार को पंञ्चायतन सूर्य महायज्ञ के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहूति दी। इसके पश्चात श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज ने नृसिंह भगवान की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान को नृसिंह अवतार लेना पड़ा। बताया कि दैत्य हिरण्यकश्यप के अत्याचार के बावजूद भक्त प्रह्लाद ने भक्ति नहीं छोड़ी। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की और दैत्य हिरण्यकश्यप का वध किया। उन्होंने कहा कि गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुनने से भक्त प्रह्लाद का पूरा जीवन बदल गया। कथा में भगवान विष्णु के वामन अवतार के रूप में बताते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.