बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- जहांगीरपुर में श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कृष्ण जन्म के प्रसंग के साथ ही नंद के घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की भजन सुनाए। जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े हो गए और झूमने के लिए मजबूर हो गए। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक तरीके से वर्णन किया और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल अवस्था में ही कई राक्षसों का संहार किया। साथ ही उन्होंने भगवान राम के अवतार की लीला का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है। वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने श्रीराम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक पर सुंदर व्याख्यान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...