सहारनपुर, जुलाई 12 -- कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के अंतिम दिन श्रीकृष्ण भक्त व बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन किया गया। वहीं क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह तथा मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा ने व्यास महाराज से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात कमेटी सदस्यों को व्यास महाराज के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कथा वाचक गौभक्त पुष्कर कृष्ण महाराज ने कहा कि सुदामा के आने की खबर पाकर किस प्रकार श्रीकृष्ण दौड़ते हुए दरवाजे तक गए थे। पानी परात को हाथ छुओ नहीं, नैनन के जल से पग धोये। उन्होंने बताया कि इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मित्रता में धन दौलत आड़े नहीं आती। क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह तथा मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा ने महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया गया। त...