लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी प्रखंड क्षेत्र के मतासी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शनिवार को संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के समापन अवसर पर विद्वान आचार्य द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों एवं भागवत महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान करते रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा व्यवस्था को लेकर स्थानीय समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहन...