बोकारो, फरवरी 22 -- सेक्टर 3 स्थित चक्की मोड़ में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। शनिवार को कथा के दौरान भगवान गोवर्धन की पूजा की गई। इस अवसर पर गीत संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच भगवान कृष्ण के महिमा की बाखान की गई। कथा के दौरान पुरुष व महिला श्रद्धालु आस्था व भक्ति से सराबोर दिखा। वृंदावन से बोकारो पहुंचे सुधांशु जी महाराज ने बामन अवतार को विस्तार ने बताया। कहा कि वामन अवतार सतयुग में असुर बलि ने देवताओं को पराजित करके स्वर्गलोक पर अधिकार कर लिया था। इसके बाद सभी देवता भगवान विष्णु के मदद मांगने पहुंचे। तब विष्णुजी ने देवमाता अदिति के गर्भ से वामन रूप में अवतार लिया। इसके बाद एक दिन राजा बलि यज्ञ कर रहा था, तब वामनदेव बलि के पास गए व तीन पग धरती दान में मांगी। शुक्राचार्य के मना करने के बाद...