मधेपुरा, जुलाई 3 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड पांच में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा का आयोजन जारी है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अयोध्या के कथावाचक निशु भारद्वाज गोपीजी ने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन की एक आदर्श संहिता है। इसके केवल श्रवण मात्र से कल्याण नहीं बल्कि आचरण में लाने पर ही भागवत फलदायी होगा। परमात्मा का साक्षात्कार ही भागवत कथा श्रवण है। कलियुग में मोक्ष का सबसे बड़ा साधन भागवत कथा श्रवण है। भागवत जीवन का दर्पण है। जब-जब मनुष्य ईश्वर भक्ति के सनातन-पुरातन मार्ग को छोड़कर मनमाना आचरण करने लगता है, तो इससे धर्म के संबंध में अनेक भ्रांतियां फैल जाती है। उन्होंने कहा कि यह शरीर किसी का नहीं है। यह अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी व आकाश से बना है और इसी में मिल जाएगा। लेकिन आत्मा स्थिर है। परिवर्तन सं...