नवादा, फरवरी 8 -- नरहट, एक संवाददाता। सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे प्रखंड के खनवां गांव पहुंचे। उन्होंने श्रीलक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर का शिलान्यास किया। इसके बाद गांव स्थित श्रीबाबू के गर्भगृह में जाकर बिहार केशरी व सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र प्रसाद सिंह व मंच संचालन राष्ट्रकवि दिनकर न्यास समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। स्वागत भाषण मंदिर के अध्यक्ष संतोष कुमार ने दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि श्रीबाबू केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण संस्थान थे। उन्होंने बिहार के विकास को आधुनिक स्वरूप दिया और वे सही मायने में आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे। उनका नेतृत्व और उनकी नीतियां आज भी अनुकरणीय हैं। श्रीबाबू ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.