गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पिछले 24 जनवरी को महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक हुई थी। विधायक अनंत प्रताप देव ने बताया कि बैठक में महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई थी। अबकी बार महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में होगा। महोत्सव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की सहमति मिल गई है। मुख्यमंत्री से समय मिलते ही महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिल चुका है। यह महोत्सव का चौथा आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रीकृष्ण की अद्वितीय प्रतिमा है। विश्वभर में ऐसी प्रतिमा कहीं नहीं है जहां 32 मन सोने का श्रीकृष्ण की प्रतिमा हो। इतिहासकारों के अनुसार आज ...