कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर से तीन बार सांसद और मनमोहन सरकार में कोयला मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। 81 वर्षीय जायसवाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें कॉर्डिलॉजी लाया गया था। कॉर्डियोलॉजी हार्ट विभाग ने जायसवाल के निधन की पुष्टि की है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया था। यहीं पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जायसवाल के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीप्रकाश का निधन कांग्रेस पार्टी और कानपुर के राजनीतिक जगत के लिए ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.