मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- गत वर्षों की भाहीं इस वर्ष भी श्री नामदेव मन्दिर एवं धर्मशाला समिति शुकतीर्थ का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागित की। सोमवार को शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव व योगेश नामदेव ने सयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पधारे भी पूर्व चेयरमैन पिछडा वर्ग आयोग, हरियाणा सरकार सत्यवीर वर्मा ने बताया समाज विकास हेतु शिक्षा का विशेष महत्व है। उन्होंने चिंता जताई कि आज समाज में हमारा कोई एमएलसी, विधायक या सांसद नहीं है। बच्चे धन के अभाव में शिक्षा से वंचित हैं। नवयुवकों को समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डा. पवन नामदेव ने बताया कि समाज के जो बच्चे उच्च पदों पर हैं उन्होंने समाज के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। कार्यक्रम म...