कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। गोविंदनगर स्थित श्रीनाथ मंदिर में श्री पीर रतन नाथ जी महाराज (पेशावर वाले) का 32वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर पर हवन, भजन-कीर्तन, माता की चौकी, श्रीराम जय राम जय जय राम व हरि नाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के प्रधान रवि चोपड़ा ने बताया कि यह पवित्र स्थान काबुल-पेशावर में भी स्थित है, जहां आज भी भगवान की ज्योति प्रज्वलित है। यहां पिछले 16 वर्षों से 24 घंटे हरि नाम और हरे राम संकीर्तन निरंतर चल रहा है। उत्सव के दौरान आरोग्यधाम की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन व डॉ. आरती मोहन की देखरेख में 750 से अधिक मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। शिविर में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सर्दी-ख...