नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 21 -- बादल और हल्की बूंदाबांदी दिल्ली के लोगों को गर्मी से खासी राहत दी है। शुक्रवार को दिल्ली अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश तक दर्ज हुई। दिल्ली के रिज क्षेत्र में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि, पूसा क्षेत्र में 0.5 मिमी बारिश हुई। भले ही पूरी दिल्ली को भिगोने वाली बारिश शुक्रवार को नहीं हुई, लेकिन दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश, हवा में मौजूद नमी आदि के चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।  दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34....