श्रीनगर, नवम्बर 23 -- कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने रविवार को नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 6 मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया एसएसपी के आदेश पर श्रीनगर पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदार, नौकर का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की। बताया कि अभियान के दौरान 6 मकान मालिकों पर किरायदारों का सत्यापन न मिलने पर चालानी कार्यवाही की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.