श्रीनगर, जुलाई 6 -- नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत छापेमारी के दौरान एक दुकान में निजी कंपनी के नाम से खाद्य पदार्थ का कॉपीराइट बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पुलिस प्रशासन और निजी कंपनी से पहुंची टीम ने व्यापारियों की शिकायत पर श्रीनगर में जनरल स्टोरों में छापेमारी की। कंपनी से पहुंचे सदस्यों द्वारा कॉपीराइट चायपत्ती बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर श्रीनगर में औचक निरीक्षण किया गया। बताया कि एक दुकान में निजी कंपनी के नाम से कॉपीराइट कर चायपत्ती के पैकेट प्राप्त हुए हैं, जिसे जब्त कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि निजी कंपनी के फील्ड ऑफिसर अश्वनी कुमार की ओर से मिली शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.