नई दिल्ली, मई 17 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकवादियों के 23 सहयोगियों और उपद्रवियों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। इनके खिलाफ कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुंछ, उधमपुर के जिला कारागार और जम्मू की कोट भलवाल जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की गई। इसके तहत, श्रीनगर पुलिस ने विध्वंसक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 23 सहयोगियों और सार्वजनिक अशांति में शामिल बदमाशों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया।' यह भी पढ़ें- तीसरे देश के जरिए भारत में माल भेजने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, ऐक्शन में सरकार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.