गोंडा, दिसम्बर 3 -- धानेपुर। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के संत सहज वन श्रीनगर बाबागंज इंटर कालेज में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन गुरुवार को किया जायेगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीप कुमार ने बताया कि इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र की खेल स्पर्धा में बालक-बालिकाओं की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वालीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं जूडो प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि खेल की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...