बरेली, सितम्बर 6 -- श्रीनगर की हजरतबल मस्जिद और दरगाह में हाल ही में अशोक पटीका (तस्वीर) लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मसले पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मस्जिद या दरगाह में तस्वीर या मुजस्समा लगाने को नाजायज बताया है। शनिवार को मौलाना ने अपना बयान में कहा कि सदियों से परम्परा रही है कि मस्जिद और दरगाहों में अंदर या बाहर कहीं भी तस्वीरें या मुजस्समा नहीं लगाया जाता है। उन्होंने कहा, जहा तस्वीर या मुजस्समा मौजूद हो, वहां नमाज अदा नहीं की जा सकती। अगर कोई पढ़ भी ले, तो वह नमाज कबूल नहीं होगी। बताया गया कि नमाज पढ़ने पहुंचे कुछ लोगों ने मस्जिद के अंदर तस्वीर देखी और उसे तोड़ दिया। इस पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने आपत्ति दर्ज की। मौलाना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.