हाथरस, सितम्बर 4 -- हाथरस। पांच सितंबर को ब्रज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस में सुबह से भक्ति की बयार बहेगी। मोहिनी संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में मथुरा बरेली मार्ग स्थित छबीली बाग में समाज गायन होगा। स्वामी हरिदास जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। देर शाम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच सितंबर दिन शुक्रवार को शहर के मथुरा बरेली मार्ग स्थित आदर्शनगर निकट छबीली बाग में हरिदात्सोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे स्वामी जी का अभिषेक किया जाएगा। वहां विराजमान भगवान शिव का अभिषेक पूजन किया जाएगा। इसके बाद श्री बिहारी जी के लता पताओं से भव्य फूल बंगला के श्रंगार किए जाएंगे। शाम को चार बजे से समाज गायन की शुरुआत होगी। समाज गायन में श्रीधाम व्रंदावन टटिया स्थान से बाबा किशोरी शरण भक्तमाली मुखिया जी, के ...