हजारीबाग, जून 2 -- बरही प्रतिनिधि। श्रीदास स्कूल के प्राचार्य रोहित सिंह ने एक जरुरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर मानवीय सेवा की। रोहित सिंह ने बताया कि आज एक जरुरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर 49वीं बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है। बताया कि बरही के पुरहारा गांव की सुगिया देवी का जटिल ऑपरेशन हो रहा था। उसे तुरंत में रक्त की जरूरत थी। परिजनों ने रोहित सिंह से संपर्क किया। बिना देर किए रोहित सिंह ने रक्तदान कर महिला के आपरेशन को सफल किया। रोहित सिंह ने कहा कि रक्तदान एक छोटा प्रयास है, लेकिन यह किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.