बलरामपुर, जनवरी 29 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। श्रीदत्तगंज-गुमड़ी मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से जर्जर और संकरी सड़क से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। करीब 19.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से 300 गांवों के डेढ़ लाख से अधिक लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीदत्तगंज-गुमड़ी मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़क है, लेकिन चौड़ाई कम होने के कारण यहां आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती थी। खासकर बरसात के मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.