जौनपुर, जुलाई 23 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज में मंगलवार को आधी रात के बाद से ही कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। भोर में दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए पट खोल दिया गया। सुबह 8 बजे तक करीब पांच हजार से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक कर लिया। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि आधी रात को ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र मुन्ना के नेतृत्व में भंडारा चला। सेवा भारती जौनपुर की ओर से डॉ. विनय त्रिपाठी के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे थे। मंदिर के सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी। जिसे देखते हुए आधी रात को ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सुबह दर्शनार्थियों की भीड़ भी होनी थी इसे देख...