हरिद्वार, जनवरी 5 -- सिखों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व तपस्थान गुरु अमरदास तृतीय पातशाही सती घाट कनखल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग सम्पन्न हुआ। गुरुद्वारा सिंह सभा ललतारौ पुल से आए रागी जत्था भाई देशराज सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। तप स्थान के मुख्य महंत रंजय सिंह ने श्रीगुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीगुरु ने भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। संचालिका बिन्निंदर कौर सोढ़ी ने कहा कि श्रीगुरु गोबिंद सिंह के विचार हर युग में प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर संयोजक सरदार मंजीत सिंह ओबेरॉय, राजेंद्र सिंह ओबेरॉय, वीरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.