मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे श्री खाटू श्याम मंदिर स्थापना के लिए हवन यज्ञ के उपरांत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में साधु संतो ने धर्म व पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मुख्य मार्ग पर स्थित श्रीरघुवीर नागा बाबा टिल्ला एवं श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा सन्यास आश्रम परिसर मे श्रीखाटू श्याम मंदिर की स्थापना के लिए शनिवार को भूमि पूजन मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में आहुति देकर किया गया। सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने गंगा घाट पर नींव की ईंट का आचमन कराया। जिसके बाद साधु संतों की उपस्थिति में ध्वज स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन किया गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संतों की पावन भूमि पर श्रीखाटूश्याम मंदिर की स्थापना से श्रद्धालुओं को धर्म लाभ होगा। भाजपा नेता अमित ने कहा की साधु संत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.