मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी राजू राम का 26 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार ने मंगलवार की दोपहर श्रीकृष्ण सेतु के पीलर नंबर 10 और 11के बीच से गंगा में छलांग लगा दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने सदर अनुमंडलाधिकारी को इसकी सूचना दी। सदर एसडीओ ने गोताखोर को राहत बचाव कार्य के लिए भेजा। पांच सदस्यीय गोताखोर की टीम स्पीड मोटरबोट की सहायता से अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक गंगा में डूबे युवक की खोजबीन में जुटी रही। हालांकि गोताखोर को डूबे युवक की तलाश में सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से गोताखोर द्वारा डूबे युवक की खोजबीन की जाएगी। श्रीकृष्ण से के नीचे जमा हुए परिजनों का अनहोनी की आशंका से रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मकससपुर कालीस्थान निवासी राजू राम का 26 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार दो भाई व एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.