मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। खगड़िया और मुंगेर के बीच बने रेल सह सड़क पुल श्रीकृष्ण सेतु पर 12 और 13 जनवरी की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के इंजीनियरों की टीम द्वारा श्रीकृष्ण सेतु रेल सह सड़क पुल पर गति सीमा एवं भार परीक्षण हेतु उपकरण का अधिष्ठापन किया जाना है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के उपमुख्य इंजीनियर द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में मुंगेर डीएम निखिल धनराज ने पत्र जारी किया है। जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी के साथ ट्रैफिक डीएसपी को निर्धारित अवधि में श्रीकृष्ण सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन 12 और 13 जनवरी की रात 12 से सुबह 4 बजे तक पूर्णत: निषेद्य कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को समीपवर्ती ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.