प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 24 -- लालगंज। कस्बे के मनीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास आचार्य अखिलेश ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि मित्रता कैसे निभाई जाती है। इसे भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से सीख लेनी चाहिए। कहाकि भागवत सुनने के बाद राजा परीक्षित को मृत्यु का भय समाप्त हो गया था। मुख्य आयोजक गया प्रसाद तिवारी, जानकी देवी, ओमप्रकाश तिवारी, शांदी देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यासपीठ का पूजन किया। इस दौरान जमुना प्रसाद तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश मिश्र, रवीन्द्र मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, करुणेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...