जमशेदपुर, जनवरी 12 -- सोमवार को श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रधानसचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह 'आरसी' ने किया ।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित गूढ़ विषयों का विवेचन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कृपा से स्वामी विवेकानंद को ईश्वर का दर्शन हुआ। विदेश जाते समय स्वामी जी की भेंट जेएन टाटा से हुई। उनसे विवेकानंदजी ने जमशेदपुर का परिचय लिया। लोहे का कारखाना विकसित हुआ। मनुष्यमात्र का एक ही धर्म है। एक ही जाति, दया और परोपकार है।इस अवसर पर अपने संबोधन में आरका जैन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं संस्थान के...