जमुई, मार्च 22 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार का अवतार दिवस अगामी 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम द्वारा गठित आयोजन समिति निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। तमाम बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है। प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक के समय का निर्धारण कर दिया गया है। समस्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सम्पूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहेंगे। उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जा रही है और वांछित निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधीश ने बताया कि स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 22 मार्च को दोपहर 12 बजे मुख्य समारोह का आगाज होगा। अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस बार बिहार दिवस का थीम " उन्नत बिहार विकसित बिहार " निर्धारित है। मेहम...