जमुई, फरवरी 20 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता श्रीकृष्ण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने के बाद आजादी के उपरांत जमुई के विकास में भी अपना हम योगदान दिया। वे वर्ष 1962 में झाझा विधानसभा से पहली बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1967 और 1969 में पुन: चुनाव जीतकर उन्होंने बिहार सरकार में परिवहन मंत्री के पद को भी सुशोभित किया। इस दौरान दिवंगत सिंह ने जमुई में राज्य पथ परिवहन निगम की भी स्थापना में अहम योगदान दिया। इसके पश्चात लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री और पशुपालन विभाग के मंत्री के पद को भी सुशोभित किया। स्व. सिंह क्यूल डैम के निर्माण कराने के साथ-साथ जिले की सिंचाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का काम किया था। वर्ष 1967 के भीषण अकाल में उन्होंने आमजन के बचाव को लेकर काफी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1971 में दिवंगत सिंह बिहार विधानसभा...