बस्ती, जनवरी 11 -- छावनी। जिले के विक्रमजोत ब्लॉक अंतर्गत सेवरा लाला गांव के निवासी और 2007 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी श्रीकृष्ण शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान 2,607 ट्रेनों के सुरक्षित और सफल संचालन जैसी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में आयोजित समारोह में 'अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025' से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और समर्पण के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया। उनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्रीकृष्ण शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा जूनियर हाई स्कूल छावनी और अशोक इंटर कॉलेज छावनी से हुई है। उनकी सफलता पर समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय, रामपति वर्मा, अशोक सिंह, गया प्रसाद सिंह...