आगरा, मई 24 -- ग्वालियर रोड स्थित नटराज नगर नारायण एंक्लेव शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन रविवार को रुक्मिणी विवाह की कथा संपन्न हुई। कॉलोनीवासियों ने बैंड बाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी स्वरूपों की झांकी निकाली। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धा से सहभाग किया। व्यासपीठ से वृंदावन धाम के कथावाचक राजेंद्र नंद महाराज ने रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। राजेंद्र नंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन में सद्मार्ग की प्रेरणा मिलती है और संस्कारों का निर्माण होता है। उन्होंने समाज में हो रहे सांस्कृतिक क्षरण पर चिंता जताई और कहा कि नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम भागवत कथा है। उन्होंने आगरा को ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.