बरेली, सितम्बर 19 -- बरेली। जगन्नाथ महाप्रभु के धाम में हो रही श्रीभक्तमाल कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को कथा में कंस वरदान, भगवान की आध्यात्मिक शिक्षा और रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने पूरी लीला का वर्णन करते हुए भगवान की 16,108 रानियों का वर्णन किया। सभी भक्तों में टॉफी, खिलौनों, उपहार आधी से ठाकुर जी को रिझाया। कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भक्तमाल कथा का गुणगान किया और उनकी लीलाओं का वर्णन किया। शाम के सत्र में इंद्रेश जी के सत्संग में सभी शामिल हुए। सुशील अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, गोविंद तनेजा, योग राज मिढ़ा, संजय पागरानी, रंजन कुमार, गिरीश आनन्द, संजय गोयल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...