उरई, फरवरी 12 -- जालौन। संवाददाता श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर में आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ, श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित अंकित पचौरी ने श्रीकृष्ण बाललीला, कालियामसन मर्दन व गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। रात में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध को गए। उरई रोड स्थित वीरबालाजी हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में श्रीभैरवजी रामलीला व नाट्य मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसके पांचवें दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। रामलीला पांडाल में जनकपुरी दरबार का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर की घोषणा और भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने की शर्त का प्रसंग दर्शकों ने बड़े उत्साह के साथ देखा। मंच पर ज...