अमरोहा, अक्टूबर 11 -- जोया। क्षेत्र के गांव कपासी स्थित शिव मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को वृंदावन से आए सुमित बाल गोपाल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। महाराज ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म का क्षय होता है, तब-तब भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लेने और नंद बाबा के घर गोकुल में पालन-पोषण की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि यह लीला केवल अधर्म के अंत और प्रेम, भक्ति तथा सदाचार के प्रसार के लिए थी। अंत में भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान भूदेव सिंह प्रजापति, देवराज धर्मपाल सिंह, धनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.