कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में उत्सव पार्क, केशवपुरम में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीराम और श्री कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। कथा व्यास प्रहलाद त्रिपाठी महाराज ने श्री कृष्ण जन्म कथा श्रवण कराते हुए बताया कि जब मन नन्द हो जाए और बुद्धि यशोदा बन जाए तो हृदय रूपी आंगन में आनंद रूपी कृष्ण का अवतार होता है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त झूम उठे और उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर अंजू मिश्रा, पारुल यादव, सुनीता सिंह, नीलम डबराल, कौशल मिश्रा, आकाश दीक्षित, नीरज त्रिपाठी, मनोज तिवारी और अरविंद शुक्ला समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.