मथुरा, जनवरी 7 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने की अगुवाई में प्रेम मंदिर चिंतामणि कुंज से इस्कॉन मंदिर तक श्रीकृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ज्योति यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साधु संत और देश भर से आए श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में न्याय करो, अधिकार दो, जन्मभूमि लौटा दो का जयघोष भी बुलंद हुआ और नारा दिया कि आ गए अवध बिहारी और अब आएंगे कृष्ण मुरारी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ज्योति यात्रा देश भर में निकाली जाएगी। जो हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.