मथुरा, जून 11 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बुधवार को भगवान जगन्नाथ की स्नानयात्रा का परंपरागत शुभारंभ हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अनुसार शाम पांच बजे धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य भागवत भवन मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण एवं झांझ, मजीरों की ध्वनि के मध्य विधि विधान से गौदुग्ध, घृत, शर्करा, शहद एवं दही आदि से अभिषेक कर स्नानयात्रा अनुष्ठान की पूजा सेवा संपन्न हुई। मान्यता है कि भगवान इस स्नान यात्रा के बाद बीमार हो जाते हैं। अब भगवान जगन्नाथजी स्वास्थ लाभ करेंगे। इस मान्यता के साथ ही भगवान जगन्नाथजी के दर्शन भक्तों को आगामी 15 दिन तक नहीं होंगे। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अनुसार 27 जून को भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान होकर यात्रा करते हुऐ नगर भ्रमण को निकलेंगे। इस दौरान श्रीकृष...