घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडुबी गांव में स्थित श्री कृष्णा मंदिर में बीते चार दिनों से हरिनाम संकीर्तन चल रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। हरिनाम आरंभ होते ही हरे कृष्ण, हरे राम से इलाका गूंज उठा है। एक साथ नौ दिनों तक लगातार कीर्तन हुई। इसमें ओड़िसा तथा बंगाल से आये 82 कीर्तन मंडली भाग ले रही है। नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। हरे कृष्ण हरे राम नाम संकीर्तन से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु भक्ति की सागर में डुबकी लगा रहे हैं। संकीर्तन में झारखंड समेत बंगाल और ओडिशा से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। होली के बाद रविवार से ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। यहां आस पास क्षेत्र के ग्रामीण नौ दिनों तक शाकाहारी भोजन करेंगे। हरिनाम संकीर्तन 200 साल पूर्ण होने पर इस...