सीवान, मार्च 19 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ओदिखोर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का दर्शन कराया गया। जहां वृन्दावन से आए रासलीला मंडली द्वारा इस लीला को प्रस्तुत किया गया। श्रीधाम वृंदावन के निंबार्क रासलीला मंडल के पंडित मयंक बृजवासी के भक्ति गीतों पर कलाकारों ने राधा-रानी नृत्य को प्रस्तुति की, जो मौजूद श्रद्धालुओं के लिए मुख्यतः आकर्षण का केंद्र रहा। प्रसिद्ध संत लकड़ीहवा बाबा के सानिध्य मे यज्ञ चल रहा है। शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस रासलीला का आरंभ कोहरवलिया गांव निवासी अवध किशोर शर्मा के राधा - कृष्ण की पूजा के साथ की गई। लीला के दौरान कलाकारों ने मयूर नृत्य कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मयूर नृत्य के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण की भक्तिमय नजर आया। इस यज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.