सोनभद्र, जनवरी 4 -- दुद्धी, (सोनभद्र)हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित तहसील परिसर में चल रहे रासलीला के छठवें दिन शनिवार को वृंदावन की रासबिहारी लाल कलाकार मंडली की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी का सुंदर लीला प्रस्तुत किया गया। भगवान की लीला देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ाहसील परिसर में चल रहे रासलीला का पूजा अर्चना कर भगवान राधा रमण की भव्य आरती की गई। इसके बाद माखन चोर लीला का मनमोहक मंचन प्रारंभ हुआ। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की तरफ से गोकुल में माखन चुराकर गोपियों के साथ रास रचाने और अपनी बाल लीलाओं से सबको आनंदित करने की लीला का ऐसा सजीव चित्रण किया गया, जिससे प्रांगण में बैठे सभी श्रद्धालु भाव-विह्वल हो उठे। कलाकारों ने संवाद, भाव और संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि भक्ति और सरलता से जीवन के हर संकट पर विजय प्राप्त की जा सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.