कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के नेहरू नगर पानी टंकी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। बीतें वर्षों की तरह इस वर्ष भी यहां प्रवचन का आयोजन कराया गया है। कथा व्यास कृपा शंकर ने चौथे दिन शुक्रवार को कथा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उनका जन्म उनके मामा कंश के कारागार में हुआ था, जहां से उनको उनके पिता वासुदेव द्वारा गोकुल पहुंचा दिया गया था। उनका लालन-पालन यशोदा और नंद ने किया था। श्री कृष्ण ने बाल्यावस्था में बहुत से राक्षसों का संहार किया था। उनकी चंचल बाल लीलाएं माखन चुराना आज भी प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं और जीवन से जुड़े ज्ञान का पूरा सार गीता में मिलता...